फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Blood donation camp organised for the army in Naina Tatarpur

Sonipat News: नैना ततारपुर में सेना के लिए लगाया रक्तदान शिविर

Mon, 03 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp organised for the army in Naina Tatarpur
फोटो 18- सोनीपत के गांव नैना ततारपुर स्थित राजकीय विद्यालय में ​शिविर के दौरान रक्तदाता के साथ - फोटो : संवाद
सोनीपत। गांव नैना ततारपुर स्थित राजकीय विद्यालय में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में मां भारती जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट व ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में सेना के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का संचालन एफटीसी दिल्ली कैंट से आई रक्तकोष टीम के सहयोग से किया गया। शिविर में 151 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर में 65 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया, सभी का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। शिविर में अतिथि के रूप में ट्री-मैन देवेंद्र सूरा, सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष छिक्कारा, युवा बॉडी बिल्डर गोल्डी ने शिरकत की। सभी ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करके अनगिनत अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। शिविर में गांव के कई वरिष्ठ नागरिकों ने युवाओं को रक्तदान के माध्यम से समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन गांव की एकता, सहयोग व मानवीय संवेदना को और मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन

शिविर में प्रेम गौतम, सरपंच विनोद, चरनजीत, भूपेंद्र, प्रमोद आर्य, सोमप्रकाश, अनिल, रणबीर, सुधीर, ममता सरोहा, हर्ष अत्री, मीतू शर्मा, शीशपाल नैन, संजीत, सन्नी शर्मा, अमित, विकास शर्मा, प्रियंका सिंह, रामबीर शर्मा ने व्यवस्थाओं को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed