{"_id":"5900f1384f1c1b0b71c0e213","slug":"block-samiti-meeting-over-by-the-samosa-cold-drink-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक समिति की बैठक चढ़ी समोसे और कोल्ड ड्रिंक्स की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक समिति की बैठक चढ़ी समोसे और कोल्ड ड्रिंक्स की भेंट
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत ब्लाक कार्यालय में होती समिति सदस्यों की मीटिंग
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक समिति की दो महीने बाद मीटिंग बुलाई गई, लेकिन उसे खानापूर्ति करके खत्म कर दिया गया। समिति सदस्यों की मीटिंग शुरू हुई तो ब्लाक समिति के पास 58 करोड़ रुपये का बजट आने की बात कही गई और सभी ने समोसे व कोल्ड ड्रिंक्स लेकर मीटिंग को खत्म कर दिया। जहां पिछले एक साल से विकास कार्य के नाम पर कुछ नहीं हुआ तो इस बार भी मीटिंग में विकास पर चर्चा तक नहीं हुई। समिति के सदस्यों ने खुद आरोप लगाया कि क्षेत्र में समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं और विकास के नाम पर कुछ नहीं हो रहा। वहीं, मीटिंग की सूचना भले ही सभी विभागों के अधिकारियों को दी गई हो, लेकिन उसमें केवल चार विभागों के अधिकारी ही पहुंचे। अन्य किसी ने बैठक को गंभीरता से भी नहीं लिया। चेयरपर्सन ने सभी से कहा कि 58 करोड़ रुपये का बजट आया है और सदस्य सभी अपने यहां कराए जाने वाले विकास कार्यों की लिस्ट देंगे, जिससे जल्द ही काम शुरू कराए जा सके।
बजट आने की बात कही, खर्च कैसे करना है पता नहीं
ब्लाक समिति के चुनाव हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है और इस बीच कई मीटिंग हो चुकी हैं। ब्लाक समिति सदस्यों की आखिरी मीटिंग फरवरी में हुई थी, जिसके बाद बुधवार को फिर से मीटिंग बुलाई गई। इसमें ब्लाक समिति क्षेत्र में विकास कराए जाने को लेकर चर्चा होनी थी। इसलिए ब्लाक कार्यालय में सुबह ही 22 सदस्यों में से 15 पहुंच गए। चेयरपर्सन सुनीता रानी व बीडीपीओ राकेश बोहरा की मौजूदगी में मीटिंग शुरू हुई। इसमें बताया गया कि एसएफसी, वैट स्कीम आदि के तहत 58 लाख रुपये का बजट आया हुआ है। उस बजट को सभी सदस्यों के वार्ड में बांटा जाना है। यह बात कहकर किसी से पूछा नहीं गया कि उनके यहां क्या समस्या है और उस पर कितना रुपया खर्च करके ठीक कराया जा सकता है। इसकी जगह सदस्यों ने अपने यहां की समस्याओं के बारे में बताना शुरू कर दिया, लेकिन उन सभी को उन समस्याओं की लिस्ट बाद में देने के लिए कहा गया। बैठक में विकास कार्यों पर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई और अधिकारियों ने सभी को समोसे व कोल्ड ड्रिंक्स देकर चलता कर दिया।
लिस्ट मिलने पर जल्द शुरू होगा काम : चेयरपर्सन
वहीं, ब्लाक समिति सदस्य पंकज नैना, परवीन देवी, धीरज गुहणा का आरोप है कि एक साल से ज्यादा समय बीतने के बावजूद अभी तक कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। वह अपने क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण का प्रस्ताव देते हैं, लेकिन उस पर कुछ नहीं किया जाता है। अब फिर से कामों की लिस्ट मांगी गई है, लेकिन उनको कराया जाएगा या नहीं ये नहीं पता। इस तरह समिति सदस्यों ने वहां अपनी नाराजगी जताई। वहीं, चेयरपर्सन सुनीता रानी ने सभी से कहा कि ब्लाक में 58 करोड़ का बजट आया है और सदस्य अपने यहां कराए जाने वाले कामों की लिस्ट देते हैं तो काम जल्द शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जरूरी विभागों के अधिकारी नदारद
ब्लाक समिति सदस्य युद्धवेंद्र सिंह ने मामला उठाया कि ब्लाक समिति की मीटिंग की जानकारी सभी विभागों के अधिकारियों को भेजी गई थी। इसके बावजूद अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं लेते हैं और समस्याओं को लेकर कोई चर्चा तक नहीं होती है। मीटिंग में बिजली, स्वास्थ्य, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई किसी भी विभाग से अधिकारी नहीं पहुंचे। वहां केवल पशुपालन, वन, कृषि व शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। इस पर सदस्यों ने नाराजगी जताई और इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है।
सदस्यों ने गिनवाई समस्याएं
ब्लाक समिति सदस्य पंकज नैना ने बताया कि उनके यहां पीने के पानी के अलावा गंदे पानी की निकासी की समस्या है। वार्ड 20 से परवीन देवी का कहना है कि वह दो बस शेड बनवाने के लिए मांग कर रहे है, लेकिन नहीं बनाया जा रहा है। मलहाना पुल पर ग्रिल टूटी हुई है तो 23 सेक्टर में पानी की सप्लाई के लिए लगे पाइप पर जाली लगवाई जानी चाहिए। इनके अलावा भी अन्य सदस्यों ने मांगें रखीं।
ब्लाक कार्यालय के दुकानदारों को भेजेंगे नोटिस
ब्लाक अधिकारियों ने कहा कि ब्लाक कार्यालय में बनी दुकानों को लोगों ने किराए पर लेकर दूसरों को दे दिया है। यह पूरी तरह से गलत है, इसलिए उन सभी को नोटिस दिया जाएगा जिन लोगों ने ऐसा किया है। इसके अलावा ब्लाक की आय बढ़ाने की बात भी कही गई।
राई ब्लाक के छह गांवों के लिए 39 लाख जारी
राई। ब्लाक कार्यालय में बुधवार को समिति सदस्यों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन संजय चौहान ने की। बैठक में 21 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक की शुरुआत में नक्सली हमले में शहीद हुए जैनपुर निवासी नरेश कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आधा दर्जन गांव के लिए 39 लाख रुपये की ग्रांट वितरित की गई, जिसमें पीतमपुरा, नाहरा, गढ़ीबाला, भौवापुर आदि गांव के विकास कार्यों के लिए राशि वितरित की गई। चेयरमैन संजय चौहान ने कहा कि विकास राशि को बांटने में कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। वहां वेदपाल शास्त्री, चेतन शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।