फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP's anger erupts, Rahul Gandhi's effigy burnt

Sonipat News: भाजपा का फूटा गुस्सा, राहुल गांधी का पुतला फूंका

Sat, 21 Feb 2026 05:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Feb 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
BJP's anger erupts, Rahul Gandhi's effigy burnt
फोटो 06: सोनीपत के देवीलाल चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपा नेता व कार्यक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नई दिल्ली में चल रहे एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने केे विरोध में भाजपाइयों ने शनिवार सुबह देवीलाल लाल पर एकत्रित होंगे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान उनसे इस्तीफा देने और कांग्रेस पार्टी को बैन करने की मांग की।
भाजपा पदाधिकारी का आरोप है कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कांग्रेस का प्रदर्शन गलत था। राहुल गांधी के दिशा-निर्देश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस तरह के विरोध से कांग्रेसियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को नीचा दिखाने का काम किया है।
विज्ञापन

निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं की गतिविधियां राष्ट्रहित के खिलाफ हैं। उनका कहना था कि इससे पहले भी राहुल गांधी के बयानों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी देश को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों ने मांग की कि देश के खिलाफ काम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो और कांग्रेस पार्टी की भूमिका की जांच की जाए। इस दौरान भाजपा नेता माईराम कौशिक, देवेंद्र कौशिक, ललित बतरा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीन दहिया, नीरज ठरू, निवर्तमान पार्षद हरिप्रकाश सैनी, पूर्व नप पार्षद रविंद्र दिलावर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed