फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP workers burnt the effigy of opposition leader Rahul Gandhi

Sonipat News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला

Tue, 02 Jul 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt the effigy of opposition leader Rahul Gandhi
सोनीपत के पुरखास अड्डे पर भाजपा नेता राजीव जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोकसभा में विपक्ष के न
सोनीपत। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरफ से संसद में हिंदू समाज को हिंसक कहे जाने के बयान से भड़के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राहुल गांधी का पुतला फूंका और माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को पुरखास अड्डे पर एकत्रित हुए। यहां भाजपा नेता राजीव जैन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। राजीव जैन ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से देश के 120 करोड़ हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। जबकि हिंदू समाज हमेशा प्यार, प्रेम, दया, सहिष्णुता के संदेश से प्रेरित होकर आचार व्यवहार करता है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी नेता को हिंसा को किसी धर्म से जोड़ना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता एक पक्ष को खुश करने के लिए हिंदू विरोधी रही है। इस दौरान पार्षद हरि प्रकाश सैनी, जिला महासचिव नवीन मंगला, मंडल अध्यक्ष मुकेश बत्रा, सुरेश कथूरिया, रजत जैन, राजकुमार शर्मा, पवन स्वामी, अशोक कुमार, सुरेंद्र प्रजापत, मनोज गुप्ता, नरेंद्र पटवारी, अनिल ग्रोवर, ब्रह्म प्रकाश राठी, मुकेश, बलबीर सिंह, श्रीकृष्ण, संजय, लक्ष्मण, धर्म प्रकाश, हरीश खटीक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed