फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP took out a Tiranga Yatra in memory of the martyrs.

Sonipat News: शहीदों की याद में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 11 Aug 2026 08:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Aug 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
BJP took out a Tiranga Yatra in memory of the martyrs.
तिरंगा यात्रा के अवसर पर उपस्थित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता। पार्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहीद के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन से हुआ। यह रेलवे रोड से होते हुए नई अनाज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र कौशिक के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पाटी की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति और सम्मान में हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य करती है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को शहीदों के बलिदान से प्रेरित करना और आने वाली पीढ़ी तक उनके त्याग की गाथा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान की बदौलत हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि उनके बलिदान को सदैव स्मरण करें और उन्हें सम्मान दें।
विज्ञापन

देवेंद्र कौशिक ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ऐसी यात्राएं समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूत करती हैं। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस मौके पर विधायक पवन खरखौदा, पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, जिला प्रभारी सतीश नांदल, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला महासचिव नीरज ठरू, सोनीपत मेयर राजीव जैन, मार्केट कमेटी चेयरमैन निशांत छौक्कर, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, शशिकांत भारद्वाज, गौरव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed