{"_id":"690d04c3bbd6ea3b6a0f6ecb","slug":"bjp-state-president-took-stock-of-the-damage-caused-by-the-fire-in-the-shopbjp-state-president-took-stock-of-the-damage-caused-by-the-fire-in-the-shop-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144888-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दुकान में आग लगने से हुए नुकसान का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दुकान में आग लगने से हुए नुकसान का लिया जायजा
Fri, 07 Nov 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत के गन्नौर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पीड़ित दुकानदार दिनेश कुमार की
गन्नौर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने वीरवार को रेलवे रोड स्थित शिव पार्क के सामने गत दिनों हरियाणा जनरल स्टोर पर आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदार दिनेश कुमार को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से उन्हें आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी ताकि उनके नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करने में पीछे नहीं हटती। इस मौके पर व्यापार मंडल गन्नौर के अध्यक्ष संदीप सिंघल, भूषण हसीजा, बिल्लू सैनी, गन्नौर मंडल अध्यक्ष अजय जैन, गौरव जैन, सोमबीर शास्त्री भी मौजूद रहे।
- होश खो बैठे हैं राहुल गांधी : बड़ौली
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पत्रकारों से बात में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से होश खो बैठे हैं और फर्जी प्रेस काॅन्फ्रेंस कर देश में झूठा प्रोपगंडा फैला रहे हैं। राहुल गांधी बिहार चुनाव के मुद्दे पर बात करने के बजाय हरियाणा की कहानी सुना रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने जिस माडल द्वारा हरियाणा में वोट डाले जाने का दावा किया अब उसने खुद सोशल मीडिया पर इस झूठ का पर्दाफाश कर दिया। राहुल गांधी के लिए बिहार में कुछ भी बाकी नहीं है, इसलिए वह ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा का मुद्दा उठा रहे हैं। बिहार में उनका मजाक बनाया जा रहा है।
उनकी बिना तथ्यों की बातों से सभी का समय बर्बाद होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में त्रुटि संभव है, लेकिन इस पर झूठ फैलाना गलत है। कांग्रेस की नेता कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला खुद हार का कारण बता चुके हैं। उनके नेता राहुल गांधी अपने नेताओं से हार पर बात करनी चाहिए। राहुल ब्राजील गए थे, जिसके बाद से उनका दिमाग चकरा गया है।