{"_id":"66b2579f693f0408f2027038","slug":"bjp-state-president-should-inaugurate-the-office-of-a-ticket-seeker-in-rai-constituency-nirmal-choudhary-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122588-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राई हलके में किसी टिकटार्थी के कार्यालय का उद्घाटन करके दिखाएं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष : निर्मल चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राई हलके में किसी टिकटार्थी के कार्यालय का उद्घाटन करके दिखाएं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष : निर्मल चौधरी
Tue, 06 Aug 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर स्थित अपने आवास पर पत्रकारवार्ता करती विधायक निर्मल चौधरी। संवाद
गन्नौर। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष एक बड़ी जिम्मेदारी का पद होता है, लेकिन मोहनलाल बड़ौली ने उनके विधानसभा क्षेत्र में टिकट मिलने से पहले ही एक टिकटार्थी के कार्यालय का उद्घाटन कर दिया। अगर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष में हिम्मत है तो वह अपने राई विधानसभा क्षेत्र या भाजपा के बाकी 39 विधानसभा क्षेत्रों में भी किसी टिकटार्थी के कार्यालय का उद्घाटन करके दिखाएं।
विधायक निर्मल चौधरी मंगलवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर रही थी। विधायक ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देती है, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष ने गला घोंटने का काम किया है। टिकट मांगना सभी का अधिकार है और टिकट पर फैसला हाईकमान को करना है। उन्होंने अपने कार्यकाल में पार्टी के लिए ईमानदारी से काम किया और आज तक करती आ रही हैं। गन्नौर विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में भी कभी पिछड़ने नहीं दिया। गन्नौर में राजकीय काॅलेज खुलवाया। उसे अस्थायी भवन में चलाया जा रहा है। जल्द ही कॉलेज के भवन के निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपमंडल अस्पताल का दर्जा दिलवाया। अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी को शुरू करवाने के लिए तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही प्रथम चरण के तहत मंडी शुरू जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। विधायक ने कहा कि उन्हें पार्टी पर और पार्टी को उनकी कार्यशैली पर पूरा भरोसा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, भूषण हसीजा, राजेंद्र त्यागी, भोपाल रापरिया आदि मौजूद थे।
पार्टी की मजबूती के लिए खोले गए कार्यालय में गए थे प्रदेशाध्यक्ष
भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष गन्नौर में पार्टी के लिए खोले गए कार्यालय में गए थे। उन्हें मान-सम्मान के लिए बुलाया गया था। वहां किसी की टिकट फाइनल नहीं हो रही थी। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मोहन लाल बड़ौली लगातार भाजपा का कुनबा बढ़ाने व पार्टी की मजबूती में काम कर रहे हैं। गोहाना में भी राकेश कुमारी मलिक की तरफ खोले गए कार्यालय में वह पहुंचे थे। टिकट फाइनल पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार होगा। निर्मल चौधरी भी पार्टी की विधायक व सम्मानित सदस्य हैं।