{"_id":"697a608ec54947c54e093629","slug":"bjp-state-president-inaugurated-chaupals-in-matand-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148813-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मातंड में चौपालों का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मातंड में चौपालों का किया उद्घाटन
Thu, 29 Jan 2026 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव मातंड में चौपाल के उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को सम्
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को गांव मातंड में महिला और ब्राह्मण चौपाल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चौपालें ग्रामीण समाज की रीढ़ होती हैं। यहां पर संवाद, विचार-विमर्श और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने कहा कि महिला चौपाल महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, ब्राह्मण चौपाल सामाजिक परंपराओं और संस्कारों को सहेजने का काम करेगी। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार बिना भेदभाव के प्रदेश में विकास करा रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मलिक, बरोदा से भाजपा प्रत्याशी रहे प्रदीप सागवान, सरपंच राजेश (राजू शर्मा) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला प्रतिनिधि, भाजपा सोनीपत परिवार के कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बड़ौली ने अजित पवार के निधन पर जताया दुख
बड़ौली ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन को हृदयविदारक बताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हरियाणा भाजपा इस कठिन समय में अजित पवार के परिवारजनों, निकट संबंधियों एवं समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है।