{"_id":"65a3c15baa73d8d40c0227ab","slug":"bjp-state-in-charge-angry-over-not-disclosing-figures-of-beneficiaries-in-jan-samvad-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12368-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जनसंवाद में लाभपात्रों का आंकड़ा न बताने पर भड़के भाजपा प्रदेश प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जनसंवाद में लाभपात्रों का आंकड़ा न बताने पर भड़के भाजपा प्रदेश प्रभारी
Sun, 14 Jan 2024 04:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
गांव नांगल खुर्द में योजना की पात्र महिला से संवाद करते भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब। स्रोत:
सोनीपत। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब गांव नांगल खुर्द में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के लाभपात्रों की जानकारी उस समय लेने लगे जब कुछ अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिले। कुछ मौजूद अधिकारी लाभपात्रों की पूरी जानकारी नहीं दे पाए तो वह भड़क गए।
भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री इतनी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी उस पर पानी फेर रहे हैं। उन्होंने विधायक मोहन लाल बडौली से भी पूछा कि कार्यक्रम में जिले के बड़े अधिकारी क्यों नहीं हैं। उन्होंने ग्रामीणों के लिए लगाए गए विभिन्न स्टाॅलों का निरीक्षण किया और उन ग्रामीणों की सूची भी मांगी जिन्हें योजनाओं का लाभ दिया गया है। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान कार्ड, पेंशन आदि का ब्यौरा भी मांगा था जो अधिकारी मौके पर नहीं दे पाए।
इसके बाद बिप्लब देब जब मंच पर पहुंचे तो उन्होंने पहले एसडीएम को बुलवाया। पूछने पर विधायक ने उन्हें बताया कि एसडीएम किसी अन्य ड्यूटी पर हैं, तो बिप्लब देब भड़क गए और कहा कि उन्हें जैड प्लस सुरक्षा मिली है। उनके कार्यक्रमों में डीसी और एसपी भी आकर मिलते हैं, फिर यहां कोई बड़ा अधिकारी क्यों नहीं है। अधिकारियों के पास योजनाओं के लाभपात्रों का कोई आंकड़ा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वैन को गांव-गांव और नगर-नगर का दौरा करते हुए 52 दिनों से अधिक समय पूरा कर चुकी है। 25 जनवरी को यात्रा के समापन अवसर तक उन लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा जो किसी कारण छूट गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, विधायक निर्मल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, उमेश शर्मा, आजाद सिंह नेहरा, रविंद्र दिलावर, पूर्व जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, निशांत छौक्कर, माईराम कौशिक, तरुण देवीदास, गोपाल वर्मा मौजूद रहे।
सांसद ने भी लोगों से किया संवाद :
सांसद रमेश कौशिक ने गन्नौर स्थित पुरानी अनाज मंडी व गांव हसनपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। ब्लॉक समिति खरखौदा के चेयरमैन सितेंद्र दहिया ने गांव सेहरी व आनंदपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया। गांव मुंडलना व बुसाना में ब्लॉक समिति चेयरपर्सन सुशीला शर्मा व रूखी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक समिति गोहाना के चेयरमैन प्रदीप खरब ने किया।