{"_id":"6a5cd4f0cf00f9bf510b7837","slug":"bjp-meetings-to-be-held-at-shakti-kendras-on-the-21st-sonipat-news-c-197-1-snp1014-157203-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 21 को शक्ति केंद्रों पर होंगी भाजपा की बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 21 को शक्ति केंद्रों पर होंगी भाजपा की बैठकें
Sun, 19 Jul 2026 07:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
गोहाना में बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। भारतीय जनता पार्टी जिला गोहाना की बैठक सोनीपत रोड स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रभारी डॉ. किरण कलकल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बिजेंद्र मलिक ने कहा कि 21 जुलाई को गोहाना के सभी शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। कार्यकर्ताओं को इन बैठकों की तैयारी समय पर पूरी करने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए।
प्रभारी डॉ. किरण कलकल ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के वोट अवश्य बनवाए जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, बलराम कौशिक, नरेंद्र गहलावत, कृष्ण सैनी, डॉ. रमेश कश्यप, रीना शर्मा, भूपेंद्र मुदगिल, परमवीर सैनी, सरपंच पवन शर्मा, मुकेश रोहिल्ला, डॉ. राममेहर राठी, राजेश भावड़, कुलदीप कौशिक, अशोक सैन, सूरत सिंह, शेर सिंह बेड़वाल, इंद्रपाल, विनोद भौरिया, प्रवीण कश्यप, नरेश खानपुर, सूरजमल शर्मा, संतराम बाल्मीकि, कश्मीरी खासा, सुरेंद्र पूनिया सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।