{"_id":"689b9b7b1ab8b934320114ce","slug":"bjp-leader-owes-rs-1750-lakh-house-tax-on-his-property-asks-for-time-to-pay-it-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140675-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाजपा नेता की प्रॉपर्टी पर 17.50 लाख का गृह कर बकाया, चुकाने के लिए मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाजपा नेता की प्रॉपर्टी पर 17.50 लाख का गृह कर बकाया, चुकाने के लिए मांगा समय
Wed, 13 Aug 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम ने लंबे समय से गृह कर दबाए बैठे प्रॉपर्टी मालिकों पर शिकंजा कसने शुरू कर दिया है। नगर निगम की टीम मंगलवार को गांधी चौक पर भाजपा नेता तरुण देवीदास की प्रॉपर्टी पर चल रहे रिलायंस मेगा मार्ट को सील करने पहुंची। उस प्रॉपर्टी पर 17.50 लाख रुपये का गृह कर बकाया है। भाजपा नेता ने क्षेत्रीय कर अधिकारी से बात कर एक सप्ताह का समय मांगा है। वहीं, मुरथल जीटी रोड पर बने बैंक्वेट हॉल पर 40 लाख रुपये गृह कर बकाया है। बैंक्वेट हाॅल के मालिक ने बुधवार तक का समय मांगा है।
गांधी चौक के पास भाजपा नेता तरुण देवीदास की प्रॉपर्टी पर रिलायंस मेगा मार्ट का संचालन किया जा रहा है। तरुण देवीदास ने अपनी प्रॉपर्टी को रिलायंस कंपनी को किराये पर दे रखा है। प्रॉपर्टी पर 17.50 लाख रुपये गृहकर बकाया है। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि बकाया गृह कर जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए जा चुके थे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब सीलिंग की कार्रवाई करने का फैसला लिया गया था। सीलिंग के लिए पहुंची टीम से प्रॉपर्टी मालिक ने बकाया पूरा गृहकर चुकाने के लिए 18 अगस्त तक का समय मांगा है।
इसके बाद नगर निगम की टीम मुरथल जीटी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल पर पहुंची। इस बैंक्वेट हॉल पर 40 लाख रुपये गृह कर बकाया है। बैंक्वेट हॉल के मालिक विकास वर्मा ने नगर निगम की टीम को लिखकर दिया कि वह बुधवार को बकाया गृह कर चुका देंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता तरुण देवीदास गांधी चौक के पास मेरी प्रॉपर्टी पर करीब दो साल का गृहकर बकाया है। गृहकर की पुनर्गणना के लिए नगर निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को नगर निगम की टीम मेरी प्रॉपर्टी पर पहुंची। वहां क्षेत्रीय कर अधिकारी से मांग की गई है कि गृहकर की पुनर्गणना की जाए। सोमवार को पूरा बकाया गृहकर जमा कराने का आश्वासन दिया है।
लंबे समय से बकाया गृह कर जमा न करने वाले डिफाल्टरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। नगर निगम की ओर से कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।-- राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
गांधी चौक के पास भाजपा नेता तरुण देवीदास की प्रॉपर्टी पर रिलायंस मेगा मार्ट का संचालन किया जा रहा है। तरुण देवीदास ने अपनी प्रॉपर्टी को रिलायंस कंपनी को किराये पर दे रखा है। प्रॉपर्टी पर 17.50 लाख रुपये गृहकर बकाया है। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि बकाया गृह कर जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए जा चुके थे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब सीलिंग की कार्रवाई करने का फैसला लिया गया था। सीलिंग के लिए पहुंची टीम से प्रॉपर्टी मालिक ने बकाया पूरा गृहकर चुकाने के लिए 18 अगस्त तक का समय मांगा है।
विज्ञापन
इसके बाद नगर निगम की टीम मुरथल जीटी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल पर पहुंची। इस बैंक्वेट हॉल पर 40 लाख रुपये गृह कर बकाया है। बैंक्वेट हॉल के मालिक विकास वर्मा ने नगर निगम की टीम को लिखकर दिया कि वह बुधवार को बकाया गृह कर चुका देंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता तरुण देवीदास गांधी चौक के पास मेरी प्रॉपर्टी पर करीब दो साल का गृहकर बकाया है। गृहकर की पुनर्गणना के लिए नगर निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को नगर निगम की टीम मेरी प्रॉपर्टी पर पहुंची। वहां क्षेत्रीय कर अधिकारी से मांग की गई है कि गृहकर की पुनर्गणना की जाए। सोमवार को पूरा बकाया गृहकर जमा कराने का आश्वासन दिया है।
लंबे समय से बकाया गृह कर जमा न करने वाले डिफाल्टरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। नगर निगम की ओर से कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।