फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP Leader Babita Phogat slams on protestiong farmers in Haryana

सोनीपत: हमला करने वालों पर फूटा बबीता फौगाट का गुस्सा, कहा-ये किसान नहीं, उपद्रवी हैं

Wed, 02 Jun 2021 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 02:33 PM IST
सार

महिला विकास निगम की चेयरमैन बबीता फौगाट को रविवार सुबह चरखी दादरी के गांव बिरही कलां में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। इसी के विरोध में बबीता फौगाट ने प्रेस कांफ्रेंस की। 
 

विज्ञापन
BJP Leader Babita Phogat slams on protestiong farmers in Haryana
बबीता फौगाट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता बबीता फौगाट ने बुधवार को आंदोलनकारी किसानों पर निशाना साधा। फौगाट ने सोनीपत में कहा कि आंदोलनकारी खेत में काम करने वाले किसान नहीं हैं, ये केवल विपक्ष व फेसबुकिया लोगों का जमावड़ा है। फौगाट के अनुसार, ये वो लोग हैं जो कुछ सुनना नहीं चाहते, केवल उपद्रव करते हैं।

विज्ञापन


सोनीपत में आयोजित प्रेस वार्ता में बबीता भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपमान करने वाले किसान नहीं हो सकते, किसान तो देश से प्रेम करने वाला और भोला होता है। रविवार सुबह चरखी दादरी के गांव बिरही कलां में किसानों ने कन्नी प्रधान राजकरण पांडवान की अगुवाई में बबीता फौगाट को काले झंडे दिखाए। किसान सड़क पर लेट गए और इससे बबीता फौगाट की गाड़ी के आगे चल रही पीसीआर को भी रुकना पड़ा। 
विज्ञापन



प्रेस कांफ्रेंस में फौगाट ने कहा कि जब मैंने मेडल जीते थे तो किसी एक क्षेत्र या एक समाज के लिए नहीं जीते थे। आज उनकी गाड़ी पर डंडे बरसाए जा रहे हैं, गालियां दी जा रही हैं। उनकी गाड़ी में उनका बेटा भी था, अगर उसे कुछ हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता। बबीता ने आरोप लगाया कि किसानों की आड़ में विपक्ष के लोग लाठियां बरसा रहे थे। ऐसे लोग प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं। बबीता ने कहा कि सरकार बातचीत को तैयार हैं लेकिन जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, उससे अब कहीं निकलना भी दूभर हो गया है। आखिर वह अपने घर या क्षेत्र में जाने से कैसे रुक सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में साथ चल रहे पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया। विरोध के कारण बबीता फौगाट को अपना बिरही कलां गांव का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा और वापस दादरी लौटना पड़ा। इससे पहले किसानों को जैसे ही बबीता फौगाट के आने की सूचना मिली वो बिरही कलां अड्डे पर जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed