फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP launches voter connect campaign, urges workers to go door to door

Sonipat News: भाजपा ने शुरू किया वोटर जोड़ो अभियान, कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने की अपील

Sun, 07 Jun 2026 04:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Jun 2026 04:43 AM IST
विज्ञापन
BJP launches voter connect campaign, urges workers to go door to door
गोहाना के सेक्टर-7 कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्र
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में भाजपा की बरोदा हलका स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नलवा से भाजपा विधायक रणधीर पनिहार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की जबकि जिला प्रभारी विशिष्ट अतिथि रहीं।
विज्ञापन

विधायक ने बीएलए-1, बीएलए-2 और बूथ अध्यक्षों को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं की नई वोट बनवाने का कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डॉ. किरण कलकल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए उन्हें आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, राजेश भावड़, अशोक सैन, सूरत सिंह, इंद्रपाल, पवन शर्मा, डॉ. राममेहर राठी, मुकेश रोहिल्ला, सुरेंद्र पुनिया, नरेश शर्मा, रोहित पन्नू, निर्मला वर्मा, हुकमचंद, देवेंद्र सैन, मुकेश शामड़ी सहित बड़ी संख्या में बीएलए-2 और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed