फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP is playing politics of social division, only Congress will stop it.

Sonipat News: भाजपा सामाजिक बिखराव की कर रही राजनीति, कांग्रेस ही रोकेगी

Thu, 11 Dec 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
BJP is playing politics of social division, only Congress will stop it.
फोटो 27: सोनीपत के गोहाना हलके में निकाली गई सद्भाव यात्रा के दौरान पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह क
गोहाना(सोनीपत)। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश में सामाजिक बिखराव की राजनीति करती है। इसे कांग्रेस ही रोकेगी। प्रदेश में सद्भाव यात्रा से इसकी शुरूआत हुई है जिसका संदेश दूर तक जाएगा। वह बुधवार को गोहाना हलका में सद्भाव यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले कर रही है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब वोट चोरी के सबूत के साथ आंकड़े पेश कर रहे हैं तो चुनाव आयोग जांच नहीं कराता है। बिहार चुनाव से पहले 10-10 हजार रुपए बांट दिए जाते हैं और चुनाव आयोग चुप रहता है।
विज्ञापन

किसी चुनाव में भाजपा मुद्दों की बात ही नहीं करती है केवल लोगों का ध्यान भटकाता दिया जाता है। अब लोग इसे समझने लगे हैं। 15 लाख रुपये प्रत्येक व्यक्ति के खाते में आने व किसानों की आय दोगुना करने के वादे अब भाजपा को ही याद नहीं रहे हैं। भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का नारा केवल भाषणों तक सीमित है जबकि व्यवहार में समाज को बांटने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सद्भाव यात्रा में कांग्रेस नेताओं की दूरी बनाने पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति पर आकर रुक जाता है। उनका इशारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ रहा। यात्रा का उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed