फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP councilor sitting on strike with Deputy Mayor due to non-development work

Sonipat News: विकास कार्य न होने पर डिप्टी मेयर के साथ धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

Wed, 06 Sep 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor sitting on strike with Deputy Mayor due to non-development work
फोटो 03. नगर निगम कार्यालय में डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत व पार्षद प्रतिनिधि राजेश दहिया को जूस
सोनीपत। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में गहराई पेयजल समस्या और नगर निगम के अधिकारियों की कार्य शैली से असंतुष्ट धरने पर बैठे डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत व पार्षद प्रतिनिधि राजेश दहिया को भाजपा पार्षदों ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन भाजपा पार्षद अतुल जैन ने डिप्टी मेयर को व पार्षद हरिप्रकाश सैनी ने पार्षद प्रतिनिधि को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म करवाई और एलान किया कि जब तक शहर की समस्याओं को दूर नहीं किया जाता, तब तक उनका साथ देते हुए धरना देंगे। ऐसे में शहर के विकास व शहरवासियों को सुविधा दिलवाने के लिए कांग्रेस व भाजपा के पार्षद एक मंच पर आकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में कांग्रेस के डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत व वार्ड 20 से पार्षद प्रतिनिधि राजेश दहिया ने सोमवार को भूख हड़ताल शुरू की थी। उनकी भूख हड़ताल को समर्थन देने वाले लोग काफी संख्या में पहुंचे। इस दौरान जिला व्यापार मंडल, सेक्टर-13 आरडब्ल्यूए समेत अन्य संगठनों ने भी उनका समर्थन किया। डिप्टी मेयर ने बताया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। शहर की समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद निगम अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। शहर के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। निगम के पास बेहतर पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम के पास बजट होते हुए भी शहर के विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। पेयजल समस्या व विकास कार्य न होने के कारण शहर का हर नागरिक परेशान है। मंगलवार दोपहर बाद भाजपा के पार्षदों ने उनका समर्थन किया और दोनों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। इसके बाद कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों ने एक साथ धरना देने का एलान किया। नगर निगम कार्यालय में रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद हरिप्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, अतुल जैन, नीतू दहिया, मुनीराम ठोलेदार के अलावा संजीव वलेचा, महेश लूथरा, प्रवीन सैनी, देवेंद सैनी, पूर्व पार्षद सतनारायण सरोहा, ऋतुराज, सेक्टर-13 आरडब्ल्यूए से राजेंद्र राठी, बंसीलाल कुंडू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो  03. नगर निगम कार्यालय में डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत व पार्षद प्रतिनिधि राजेश दहिया को जूस

फोटो 03. नगर निगम कार्यालय में डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत व पार्षद प्रतिनिधि राजेश दहिया को जूस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed