{"_id":"66366ee27a209c52810f0d38","slug":"bjp-congress-do-not-have-answers-to-farmers-questions-rampal-majra-sonipat-news-c-197-1-snp1001-117827-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस के पास नहीं किसानों के सवालों के जवाब : रामपाल माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस के पास नहीं किसानों के सवालों के जवाब : रामपाल माजरा
Sat, 04 May 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा।
सोनीपत। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि खुद को किसान हितैषी बताने वाली पार्टियों के नेताओं को गांवों में कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा व कांग्रेस के नेता किसानों के सवालों का जवाब तक नहीं दे पा रही।
रामपाल माजरा इनेलो प्रत्याशी अनूप सिंह दहिया का नामांकन दाखिल करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे थे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में 400 पार का नारा देने वाली भाजपा पार्टी की असलियत यह है कि उन्हें प्रत्याशी तक दूसरी पार्टियों से लाने पड़ रहे हैं। हरियाणा के चुनाव में भाजपा में 75 पार का नारा दिया था, लेकिन 40 पर सिमट गई थी। इनेलो ही गरीब किसान की लड़ाई को संसद में मजबूती से लड़ सकती है। इनेलो ने पहले भी इसका प्रमाण दिया है। अभय चौटाला ने किसानों के पक्ष में विधायक का पद तक छोड़ दिया था।