फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bipasha shines with a golden shot, Senior National Ranking Wrestling winner welcomed in the arena

Sonipat News: स्वर्णिम दांव से चमकी बिपाशा, सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती की विजेता का अखाड़ा में स्वागत

Sat, 16 May 2026 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bipasha shines with a golden shot, Senior National Ranking Wrestling winner welcomed in the arena
फोटो : : सोनीपत ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा में पदक विजेता पहलवान बिपाशा का स्वागत करते प्रश - फोटो : 1
सोनीपत। महिला पहलवान बिपाशा ने एक बार फिर अपनी दमदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर मान बढ़ाया है। पहलवान का ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि बिपाशा ने उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित नंदिनी नगर खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 72 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। बिपाशा लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं।
विज्ञापन

इससे पहले वह वर्ष 2021 की जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं। बिपाशा सीनियर नेशनल, सीनियर रैंकिंग, अंडर-23 नेशनल और एशियन चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिपाशा की इस बड़ी सफलता के बाद युद्धवीर अखाड़ा में खुशी का माहौल रहा। प्रशिक्षकों और साथी पहलवानों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला खेल अधिकारी मनोज यादव, प्रशिक्षक सीमा राणा, समीक्षा खरब, अखाड़ा संचालक देवी सिंह और हिंद केसरी युद्धवीर राणा ने बिपाशा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed