{"_id":"64078bcc10f710a945070cb7","slug":"bikers-snatched-mobile-phone-sonipat-news-c-17-1-87627-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाइक सवार दो युवकों ने छीना हॉकर का मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाइक सवार दो युवकों ने छीना हॉकर का मोबाइल फोन
Wed, 08 Mar 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। बहालगढ़ स्थित इंद्रा कॉलोनी के पास बाइक सवार दो झपटमारों ने समाचार पत्र वितरक से मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित बाइक रोककर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। उसने मामले की शिकायत बहालगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।
सोनीपत की ऋषि कॉलोनी की गली नंबर-7 निवासी नरेंद्र ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह सुबह बहालगढ़ क्षेत्र में अखबार बांटते हैं। वह सुबह अखबार बांटने के बाद घर लौट रहे थे। जब वह बहालगढ़ की इंद्रा कॉलोनी के पास पहुंचे तो इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर कॉल आ गई। वह बाइक रोककर फोन पर बातचीत करने लगे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते युवक उनका मोबाइल झपट कर भाग गए। इस पर उन्होंने मामले से डायल-112 पर सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद हॉकर के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। बहालगढ़ थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने कहा कि बहालगढ़ के पास बाइक सवार से मोबाइल छीनने की जानकारी मिली थी। पीड़ित के बयान पर झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।