फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike stolen from youth on the strength of weapon

हथियार के बल पर युवक से लूटी बाइक

Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike stolen from youth on the strength of weapon
गुढ़ा-रोहतक रोड पर एक युवक से हथियार के बल पर बाइक लूट ली। आरोप है कि दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह पहले से ली बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस पर युवक ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खटीक मोहल्ला निवासी ललित ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने पड़ोसी की बाइक लेकर गुढ़ा से रोहतक रोड की तरफ जा रहा था। जब रोहतक रोड पर पहुंचा तो वहां दो युवकों ने उसकी बाइक रुकवा ली। वह पहले से ही एक बाइक लेकर वहां खड़े थे। इसके बाद उसे हथियार दिखाकर उसकी बाइक लूटकर रोहतक रोड की तरफ भाग गए। ललित के अनुसार बदमाश वहां खड़ी दूसरी बाइक को वहीं पर छोड़ गए। उनमें से एक ने अपने मुंह को कपड़े से ढक रखा था।
विज्ञापन

खटीक मोहल्ला निवासी युवक ने उससे हथियार के बल पर बाइक लूटने की शिकायत दी है। उसने दो युवकों पर आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर बदन सिंह, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed