फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike-riding uncle and nephew hit by car, nephew dies

Sonipat News: बाइक सवार चाचा-भतीजे को कार ने मारी टक्कर, भतीजे की मौत

Wed, 17 Apr 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding uncle and nephew hit by car, nephew dies
गोहाना। जींद रोड पर बुटाना गांव में सरपंच ढाबे के पास बाइक सवार चाचा-भतीजे को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन गोहाना के नागरिक अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर होने के चलते दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक के निजी अस्पताल में भतीजे की मौत हो गई, जबकि उनके चाचा का इलाज जारी है। बरोदा थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गंगाना निवासी संदीप ने बताया कि उनके पिता सत्यवान व रिश्ते में दादा सुखबीर के साथ बाइक पर किसी काम से गोहाना आए थे। काम पूरा होने के बाद दोनों वापस गांव आ रहे थे। वह जब गांव बुटाना में सरपंच ढाबे के पास पहुंचे तो सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनके पिता और दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद वह और उनके परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को नागरिक अस्पताल लेकर गए। वहां से चिकित्सक ने उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन दोनों को रोहतक के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उनके पिता सत्यवान की मौत हो गई। बरोदा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed