फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike riding miscreants snatched chain on NH 334B

Sonipat News: एनएच 334बी पर बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन

Sun, 14 Jul 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched chain on NH 334B
खरखौदा। खरखौदा से सोनीपत की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर झरोठ गांव के पास बाइक सवार बदमाश रात कार चालक से सोने की चेन छीनकर भाग गए। कार चालक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उस पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। इससे वह पीछे हट गए। झज्जर के धौसियान गेट वार्ड-4 निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से सोनीपत के लिए निकले थे। वह जब अपनी कार लेकर झरोठ गांव में पहुंचे तो पेट्रोल पंप के पास लघुशंका के लिए रुक गए। लघुशंका के बाद कार में बैठने लगे तो बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने कार की खिड़की को पकड़कर चाबी देने का इशारा किया। इसके बाद उन्होंने उसे कार से बाहर बुला लिया। उनके बाहर निकलते ही उन पर किसी नुकीले हथियार से हमला कर दिया और उनके गले से सोने की चार तोले की चेन छीन ली। इसके बाद वह अपनी बाइक पर बैठ कर भागने लगे, इस पर उसने बाइक को रोकने का भी प्रयास किया। इससे वह बाइक से नीचे गिर गए। इस पर उन्होंने फिर से उस पर नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश सोनीपत की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed