फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike riding contractor dies after being hit by bus

Sonipat News: बस की चपेट में आकर बाइक सवार ठेकेदार की मौत

Thu, 29 Feb 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bike riding contractor dies after being hit by bus
राई। नेशनल हाईवे-44 पर भिगान टोल प्लाजा के पास बस की चपेट में आकर बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई। वह पानीपत स्थित रिफाइनरी में ठेकेदार थे। मृतक के जीजा की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करनाल के गांव मंगलोरा कादिम निवासी दीपक ने बताया कि उनके साले करनाल के ही गगसीना निवासी लखविंदर पानीपत स्थित रिफाइनरी में ठेकेदारी करते थे। वह बुधवार को किसी काम से मुरथल आए थे। रात को बाइक पर सवार होकर जब वह वापस लौट रहे थे तो भिगान टोल प्लाजा के पास पीछे आ रही चंडीगढ़ नंबर की बस ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में लखविंदर की मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया और उन्हें अवगत कराया। पुलिस ने मामले में दीपक के बयान पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed