फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider retired militant, wife serious by car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत, पत्नी गंभीर

Sun, 08 Aug 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider retired militant, wife serious by car collision
सोनीपत। शहर के सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर सेक्टर-3 के पास कार की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बुजुर्ग महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने सेवानिवृत्त फौजी के बेटे के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव राठधना निवासी प्रताप सिंह (72) फौज से सेवानिवृत्त हैं। वह शनिवार को अपनी पत्नी कृष्ण देवी के साथ बाइक से सोनीपत सामान की खरीदारी करने के लिए आ रहे थे। जब वह सेक्टर-3 के सामने सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर पहुंचे तो तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर प्रताप सिंह की मौत हो गई। वहीं कृष्ण देवी का उपचार किया जा रहा है। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने प्रताप सिंह के बेटे नवीन कुमार के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन-
सेक्टर-3 के सामने कार की चपेट में आकर बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार, जांच अधिकारी, थाना सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed