फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider dies in car collision, wife and daughter injured

Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी-बेटी घायल

Mon, 22 Apr 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Apr 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in car collision, wife and daughter injured
सांपला। रेलवे स्टेशन के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बच्चा घायल हो गए। पुलिस मृतक के भाई जिला सोनीपत के भठगांव निवासी सुरजीत के बयान पर कार चालक भैंसरु खुर्द निवासी तरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

सुरजीत ने बताया कि उसका भाई सुमित सांपला में रहता था। वह अपनी बाइक पर अपनी पत्नी चंदा व तीन वर्ष की बेटी मानवी के साथ अपने घर जा रहे थे। जब सुमित रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा तो एक कार ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुमित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उसकी पत्नी चंदा व बेटी घायल हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया, जबकि कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed