फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 02 Jul 2023 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
खरखौदा। बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ननिहाल में रह रहा युवक बाईपास से कुलदीप नगर जा रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नई दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू दशहारा निवासी अजीत सिंह ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उनका बड़ा बेटा गगन (25) बचपन से अपने नाना मूलरूप से गांव बरोणा फिलहाल खरखौदा के कुलदीप नगर निवासी रामकरण के पास रहता था। उनका बेटा शुक्रवार रात करीब नौ बजे किसी काम से खरखौदा बाईपास पर गया था। वह वहां से कुलदीप नगर लौट रहा था। जब वह बाईपास से निकल रहा था तो इसी दौरान किसी वाहन ने उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरकर उनका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने उनके बेटे को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अजीत सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तीन भाइयों में बड़ा था गगन

गगन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उनके दो छोटे जुड़वा भाई राम व श्याम हैं। हादसे में गगन की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।



बाईपास पर हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसका पता लगाया जा रहा है।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed