फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider dies due to truck collision, brother Gambhir

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई गंभीर

Tue, 18 Jan 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to truck collision, brother Gambhir
बीसवां मील चौक पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला बागपत के गांव टिकरी निवासी सुनील शर्मा ने राई थाना पुलिस को बताया कि उसके दो बड़े भाई ललित उर्फ बब्लू और पवन शर्मा उर्फ पप्पू दिल्ली के वेस्ट सागरपुर में आर्य समाज वाली गली में रहते हैं। वह दोनों दिल्ली में ही अपना काम करते हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर गांव में आए थे। रविवार देर शाम वह दिल्ली लौट रहे थे। जीटी रोड पर बीसवां मील के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करा दिया और मोबाइल पर मिले नंबर के आधार पर उसे हादसे की सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सक ने पवन शर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को पवन का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed