{"_id":"692b562760baf7e221020045","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-sonipat-news-c-197-1-snp1001-145998-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 30 Nov 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भठगांव के पास वाहन की चपेट में आकर घायल हुए बाइक सवार युवक की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू कर दी है।
गांव अटेरना निवासी प्रवेश ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके भाई प्रदीप कंपनी में नौकरी करते थे। वह 26 नवंबर की रात को कंपनी में ड्यूटी देकर घर आ रहे थे। जब वह गांव भठगांव के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उनके भाई सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए।
उनके भाई को बीपीएस खानपुर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया। परिजन भाई की चोट गंभीर नहीं लगने के चलते घर लेकर आ गए। उसके एक दिन बाद उनके भाई की तबीयत फिर से बिगड़ गई। उनके भाई को फिर से बीपीएस खानपुर ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते उनके भाई को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पीजीआई रोहतक में उनके भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रवेश के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने हेलमेट पहना हुआ था।