फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider dies after being hit by a car that came from the wrong direction

Sonipat News: गलत दिशा से आई कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 16 May 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car that came from the wrong direction
राई। गांव पलड़ी खुर्द के पास गलत साइड में आ रही कार की टक्कर से अलग-अलग बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर एक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। दूसरे घायल को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पलड़ी खुर्द निवासी अंग्रेज सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनका बड़ा बेटा सुमित कुमार (27) एक कंपनी में काम करता था। वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जीटी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गया था। जब वह लौट रहा था तो वह भी अपने खेत की तरफ जा रहा था। सुमित के पीछे-पीछे गांव का रहने वाला मनमीत भी अपनी बाइक पर आ रहा था। इस दौरान गांव की तरफ से गलत साइड से आ रही कार ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुमित व मनमीत घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। घायलों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सुमित को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं मनमीत को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed