फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider coming from wrong direction hits bike, two killed

Sonipat News: गलत दिशा से आए बाइक सवार ने बाइक में मारी दक्कर, दो की मौत

Mon, 27 Nov 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike rider coming from wrong direction hits bike, two killed
सोनीपत। सेक्टर-7 स्थित जिमखाना क्लब के पास गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने सामने से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे दूसरी बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार ग्रामीण के साथ ही दूसरी बाइक के चालक की मौत हो गई। शादी समारोह से लौटते समय बाइक चला रहा दूसरा ग्रामीण घायल हो गया। घायल के बयान पर पुलिस ने मरने वाले दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव रायपुर निवासी इंद्रजीत ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार को बाइक पर सवार होकर गांव जाट जोशी में आयोजित शादी समारोह में गए थे। उनके साथ गांव का ही शमशेर भी था। दोनों रात को शादी समारोह से घर लौट रहे थे। बाइक वह खुद चला रहे थे और शमशेर पीछे बैठे थे। जब वह सेक्टर-7 स्थित जिमखाना क्लब के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में एक युवक बाइक को तेज गति से चलाते हुए आया। उन्होंने बचने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पीछे से आ रहे उनके गांव के लोगों ने उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें उपचार दिया गया। उन्हें पता लगा कि हादसे में उनके साथी शमशेर व दूसरी बाइक सवार युवक की भी मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार युवक की पहचान ऋषि कुंज कॉलोनी निवासी कृष्णा के में हुई है। पुलिस ने इंद्रजीत के बयान पर कृष्णा के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले कृष्णा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। कृष्णा की माता दिव्यांग व उनका एक छोटा नाबालिग भाई है। जिसकी उम्र करीब 13 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जिमखाना क्लब के पास हादसे में बाइक सवार ग्रामीण के साथ ही दूसरी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। -दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-27।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed