फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider child dies due to Bolero collision, parents and sister injured

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार बच्चे की मौत, माता-पिता व बहन घायल

Fri, 05 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider child dies due to Bolero collision, parents and sister injured
सामान्य अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव सिलाना के पास बोलेरो पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे में उसके माता-पिता व चार वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल निवासी नरेश अपनी पत्नी रितू, चार वर्षीय बेटी नैंसी व ढाई वर्षीय बेटे ऋषभ के साथ शुक्रवार सुबह अपनी बाइक लेकर सिसाना स्थित ससुराल के लिए घर से निकला था। जब वह सिलाना गांव के पास पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के सदस्य सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन व माता-पिता को गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने ऋषभ के शव को सामान्य अस्पताल सोनीपत में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

भैयादूज पर्व मनाने के लिए पत्नी-बच्चों को ले जा रहा था ससुराल
नरेश पत्नी रितू, बेटी नैंसी व बेटे ऋषभ के साथ भैयादूज पर्व मनाने के लिए अपने घर से ससुराल जा रहा था। इसी दौरान हादसे में उनसे उनका बेटा सदा के लिए बिछुड़ गया, जिससे परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल है। उनके गांव भैंसवाल के साथ ही सिसाना में भी मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सड़क हादसे में बाइक सवार ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही बच्चे के पिता के बयान पर बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed