फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike, mobile and purse looted by attacking factory worker with pistol butt

फैक्टरी कर्मी पर पिस्तौल के बट से हमला कर बाइक, मोबाइल व पर्स लूटा

Thu, 10 Feb 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike, mobile and purse looted by attacking factory worker with pistol butt
सोनीपत। गांव छतेहरा रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार तीन बदमाश एक फैक्टरी कर्मी पर पिस्तौल बट से हमला कर बाइक, पर्स व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। फैक्टरी कर्मी ने मामले की शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी बाला के रोहताश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अकबरपुर बारोटा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह रात को कंपनी से घर लौट रहा था। वह बाइक पर बारोटा से छतेहरा की ओर रेलवे अंडर ब्रिज के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। वह चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे। उनमें से एक युवक के पास पिस्तौल जैसा हथियार था। उसने उसके रुकते ही मोबाइल और पर्स निकाल लिया। विरोध करने पर उन्होंने सिर पर पिस्तौल की बट मारकर घायल कर दिया। बाद में वह उसकी बाइक भी लूटकर फरार हो गए। कुछ देर बाद पहुंचे राहगीरों ने उसकी मदद की और डायल-112 पर सूचना दी। उसके बाद पहुंची बारोटी पुलिस ने घायल रोहताश को अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल जीआरपी का पाया गया। जीआरपी ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed