फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike driver dies, wife and children injured due to scooty collision

स्कूटी की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पत्नी व बच्चे घायल

Fri, 02 Sep 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies, wife and children injured due to scooty collision
सोनीपत से पत्नी व बच्चों के साथ घर लौट रहे एक युवक की बाइक को तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती व दोनों बच्चे सड़क पर गिर कर घायल हो गए। राहगीरों ने घायल महिला व उसके बच्चों को खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल व्यक्ति को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने मामले की शिकायत पर खुबडू झाल चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव अटायल निवासी राजेश कुमारी ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह बुधवार को पति राजेश, बेटे शुभम (8) व हिमांशु (7) के साथ सोनीपत आई थी। यहां से वह नहर वाले रास्ते से बाइक पर सवार होकर अटायल लौट रहे थे। जब वह कैलाना नहर पुल के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। हादसे में वह सभी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनके पति की मौत हो गई। गन्नौर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed