फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike collided with a trolley standing on the road, the youth died

Sonipat News: सड़क पर खड़े ट्राले से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 29 Jun 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a trolley standing on the road, the youth died
फोटो 03- शव लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजन।
गोहाना। जींद रोड पर स्थित गोशाला के पास खड़े ट्राले से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। मंगलवार रात करीब 8 बजे हुई हादसे की जानकारी राहगीरों ने परिजनों और शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुटाना गांव निवासी मनोज (20) एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि उसकी ड्यूटी अकसर दिन में होती थी। मंगलवार को उसकी नानी बीमार थी, जिसकी वजह से वह दिन में मां के साथ उनसे मिलने गया था। दिन में नहीं आने के बदले मैनेजर ने रात में ड्यूटी करने के लिए कहा था। मनोज रात करीब 8 बजे बाइक से काम पर जा रहा था। गोशाला के नजदीक रोड पर एक ट्राला खड़ा था। सामने से आ रहे वाहनों की लाइट आंखों पर पड़ने की वजह से मनोज को ट्राला दिखाई नहीं दिया, जिससे बाइक लेकर वह उसमें टकरा गया। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

फोटो 03- शव लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजन।

फोटो 03- शव लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजन।

फोटो 03- शव लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजन।

फोटो 03- शव लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजन।

फोटो 03- शव लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजन।

फोटो 03- शव लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed