फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike and mobile snatched by stopping the factory worker

फैक्टरीकर्मी को रोककर बाइक व मोबाइल छीना

Thu, 05 May 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bike and mobile snatched by stopping the factory worker
राई। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरीकर्मी को रोककर महिला व युवक ने उससे पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने पर उन्होंने कर्मी की बाइक व मोबाइल छीन लिया और भाग गए। फैक्टरी कर्मी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे छीनी गई बाइक व मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव पटसा कंडल के रहने वाले रणजीत यादव ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह कुंडली में मंदिर वाली गली में किराये पर रहता है। वह पांच साल से शिवपुरी में स्थित एक खैनी कंपनी में नौकरी कर रहा है। वह 3 मई की रात को करीब साढ़े 10 बजे बाइक से लौट रहा था। जब वह फैक्टरी क्षेत्र में था तो सुनसान जगह पर एक महिला सड़क किनारे खड़ी थी। उसने हाथ देकर बाइक को रुकवा लिया। इसी दौरान एक युवक भी वहां पर आ गया। उन्होंने उससे पैसों की मांग की। उसने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने बाइक की चाबी छीन ली। महिला और उसके साथ आया युवक बाइक व मोबाइल छीनकर भाग गए। उसने पुलिस को सूचित किया। उसने पुलिस को बताया कि उससे बाइक व मोबाइल कुंडली की शिवपुरी की रहने वाली रूबी व उसके परिचित मनोज ने छीने हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed