{"_id":"6639072fd5bf5582160fa9d3","slug":"bihar-will-send-34-thousand-quintals-of-wheat-by-fci-special-goods-train-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117910-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एफसीआई स्पेशल मालगाड़ी से 34 हजार क्विंटल गेहूं भेजेगी बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एफसीआई स्पेशल मालगाड़ी से 34 हजार क्विंटल गेहूं भेजेगी बिहार
Mon, 06 May 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 May 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में गेहूं के बैग लोड करते मजदूर। संवाद
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में उठान धीमी गति से रही है। उठान में तेजी लाने के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की तरफ से मालगाड़ी के जरिए गोहाना से 34 हजार क्विंटल गेहूं बिहार भेजा जा रहा है। मंडी से उठान में तेजी होने से किसानों को उनकी फसल का समय पर भुगतान किया जा सके।
एफसीआई की ओर से बिहार में जिस जगह पर यह गेहूं भेजा जा रहा है, वहां पर गोदाम में स्टोर किया जाएगा। लंबे समय से मंडियों में गेहूं के उठान को लेकर उठा पटक चल रही है। जितना माल उठाया जाता था, उतना ही दूसरे दिन मंडी में जाता है। जिस कारण लाट कम होने का नाम नहीं ले रहा था। अब मंडियों में नाम मात्र का गेहूं बचा है। गोहाना अनाज मंडी में अब तक 2219947 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 21 लाख 53 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। 12 लाख 15 हजार 341 क्विंटल गेहूं के बैग का उठान हो पाया है। उठान धीमा होने से किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। जिसके चलते किसानों को परेशानी हो रही है। एजेंसी का कहना है कि उठान के साथ भुगतान भी किया जा रहा है। एफसीआई गोहाना के डिपो प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि गेहूं के उठान में तेजी लाने के लिए स्पेशल मालगाड़ी लगाई गई है। इसमें 34 हजार क्विंटल गेहूं बिहार भेजा जा रहा है। खरीदी गई बाकी की फसल का भी जल्द ही उठान कर लिया जाएगा।