{"_id":"6908fc331273c2256b07d607","slug":"bihar-residents-sent-off-by-special-train-to-cast-their-votes-sonipat-news-c-197-1-snp1008-144736-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मतदान करने के लिए बिहार वासियों को स्पेशल ट्रेन से किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मतदान करने के लिए बिहार वासियों को स्पेशल ट्रेन से किया रवाना
Tue, 04 Nov 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो 34- सोनीपत स्टेशन पर बिहार स्पेशल ट्रेन को भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना करते वरिष्ठ भाजपा ने
सोनीपत। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में रहने वाले वहांं के लोगों को मतदान के लिए बिहार भेजा जा रहा है। सोमवार को भाजपा नेताओं ने सोनीपत स्टेशन से बिहार के लोगों को बिहार स्पेशल ट्रेन से रवाना किया। विशेष ट्रेन का परिचालन हरियाणा में कार्यरत प्रवासी मजदूरों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को मतदान के लिए उनके गृह जिलों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।
सोनीपत स्टेशन पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पवन खरखौदा, नगर निगम के मेयर राजीव जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, माईराम कौशिक, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, अतिथि के रूप में जिला महामंत्री नीरज कुमार, मीडिया प्रभारी अधिवक्ता दिनेश अत्री, सामाजिक कार्यकर्ता मोनू राठधना सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बिहार जाने वाले प्रवासियों की मदद के लिए स्टॉल भी लगाया गया। इन स्टॉलों पर यात्रियों को ट्रेन संबंधी संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही यात्रियों के लिए खान-पान, बैठने व सुविधाओं के प्रबंध किए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार के मतदाता सुशासन, पारदर्शिता, समान विकास, भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन के लिए भाजपा को वोट दें। सभी नेताओं ने प्रवासी मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
जोगबनी और दरभंगा तक रवाना की गई ट्रेन
सोमवार को एक स्पेशल ट्रेन करनाल से होकर सोनीपत के रास्ते बरोनी के लिए रवाना की गई जबकि दूसरी ट्रेन सोनीपत स्टेशन से भागलपुर के रास्ते दरभंगा के लिए रवाना की गई। सोनीपत स्टेशन पर बिहार जाने वाले प्रवासियों की भीड़भाड़ का माहौल रहा।
इस दौरान भाजपा नेता सुरेंद्र मदान, संजीव वलेचा, नरेश वर्मा, मास्टर सत्यनारायण आंतिल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मोनिका दहिया, सोनिया मोर, किरण बाला, बबीता दहिया, आरती शर्मा, सुनीता लोहचब, पुष्पा बैरागी, पवन तनेजा, अतुल जैन, नवीन मंगला, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र भारती ने काउंटर पर प्रवासियों का सहयोग किया।