फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Big issue: 1.5 lakh people yearn for drinking water, water scarcity in western region

बड़ा मुद्दा: पेयजल के लिए तरस रहे डेढ़ लाख लोग, पश्चिमी क्षेत्र में पानी की किल्लत

Sun, 23 Feb 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Big issue: 1.5 lakh people yearn for drinking water, water scarcity in western region
फोटो 08: सोनीपत के ककरोई रोड के पास निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र। संवाद
सोनीपत। नगर निगम का गठन हुए 10 साल होने को है, लेकिन पश्चिमी क्षेत्र में रह रहे डेढ़ लाख लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। निगम अधिकारी जल्द पानी आपूर्ति का दावा कर रहे हैं। सरकार ने ककरोई रोड पर 20 कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए छह वर्ष पूर्व जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) मंजूर किया था। निगम ने चार साल पहले प्लांट बनाकर तैयार कर लिया था। लाइन बिछाने में आई अड़चनों को दूर करने के बाद अब तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

डब्ल्यूटीपी पर 15 फरवरी से ट्रायल शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन 150 मीटर पेयजल लाइन दबाने का काम बचा है। पश्चिमी यमुना नहर से डब्ल्यूटीपी तक ककरोई रोड के साथ चार किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन डाली जा चुकी है। मार्च में ट्रायल पूरा कर पश्चिमी क्षेत्र में पानी आपूर्ति का दावा किया जा रहा है। नगर निगम ने पांच दशक तक पानी की मांग के अनुसार सिंचाई विभाग से 13 क्यूसेक पानी देने की मांग की थी। उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में तय हुआ था कि ककरोई झाल से पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जरूरत अनुसार नहीं हो रही पेयजल आपूर्ति
रेलवे लाइन पार क्षेत्र की आबादी को 21 मिलियन लीटर रोजाना (एमएलडी) पानी की जरूरत है। वर्ष 1998 में महलाना रोड पर बने 18 एमएलडी क्षमता वाले प्लांट से आने वाला पानी क्षेत्र के लिए कम पड़ रहा है। नगर निगम के पास आपूर्ति के लिए 17 एमएलडी पानी उपलब्ध है। डब्ल्यूटीपी चालू होने से 15 एमएलडी पानी मिल सकेगा। इससे नगर निगम पानी को लेकर आत्मनिर्भर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों के लोगों को होगा फायदा
डब्ल्यूटीपी चालू होने पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। दहिया कॉलोनी, मायापुरी, कीर्ति नगर, सरस्वती विहार, देवीलाल कॉलोनी, गढ़ी ब्राह्मणान, विशाल नगर, वेस्ट रामनगर, भगत सिंह कॉलोनी, कालूपुर, बाबा कॉलोनी, मोहन नगर, लहराड़ा, आर्य नगर, इंडियन कॉलोनी, मयूर विहार समेत कई कॉलोनियों को फायदा हो सकेगा।


यह बोले शहरवासी

गर्मी में पानी की किल्लत हो जाती है। बिजली के अघोषित कट लगने से पानी की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाती। लोगों को पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर होना पड़ता है।

- तरुण, सुभाष नगर



निगम की ओर से जल्द डब्ल्यूटीपी चालू करने का दावा किया जाता है। छह साल से यह प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों तक पूरा पानी नहीं पहुंच रहा।
-सुनील मुराल, देव नगर



निगम की ओर से डब्ल्यूटीपी से जल्द पानी की आपूर्ति की जानी चाहिए। इससे आने वाले गर्मी में लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-मंजीत, ककरोई रोड



डब्ल्यूटीपी चालू न होने से लोगों को पूरी मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए इसे जल्द चालू किया जाना चाहिए।
-लोकेश, सुभाष नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed