{"_id":"65db6f41ce697a804107fb87","slug":"bidhlan-sehri-road-will-be-built-with-rs-105-crore-tender-allotted-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114366-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 1.05 करोड़ से बनेगा बिधलान-सेहरी मार्ग, टेंडर आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 1.05 करोड़ से बनेगा बिधलान-सेहरी मार्ग, टेंडर आवंटित
Sun, 25 Feb 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव बिधलान से सेहरी जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद
खरखौदा। जर्जर हो चुके बिधलान-सेहरी मार्ग का निर्माण जल्द किया जाएगा। इस कार्य पर लोक निर्माण विभाग 1.05 करोड़ खर्च करेगा। इस कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर आवंटित कर दिया है। यह सड़क बनने से पांच गांवों के 30 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा।
सेहरी-बिधलान मार्ग से पांच गांव खरखौदा शहर से जुड़ते हैं। इस मार्ग पर नसीरपुर चौलका, खांडा, सेहरी व बिधलान, ककरोई गांव हैं। सेहरी व बिधलान के बीच सड़क टूटने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। दोनों गांवों के लोगों ने कई बार लोक निर्माण विभाग से सड़क निर्माण कराने की मांग की थी। ग्रामीण नरेश, देवेंद्र, राज सिंह, रामकंवार, सुरेंद्र, जगदीश, प्रताप ने बताया कि दो वर्ष से सेहरी से बिधलान तक सड़क टूटी है। खरखौदा शहर में आवाजाही करने का यह उनका मुख्य रास्ता है।
लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने अब टेंडर आवंटित कर दिया है। करीब 1.05 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क बनने के बाद आसपास गांवों में रहने वाले लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
सेहरी से बिधलान 2.2 किलोमीटर के हिस्से को बनाने के लिए टेंडर आवंटित कर दिया है। जल्द ही इस पर काम शुरू करवाया जाएगा। सड़क के निर्माण पर एक करोड़ 5 लाख रुपये खर्च होंगे।-अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग।