{"_id":"663553de4bb35ff4340698d4","slug":"bhupendra-hooda-did-not-feel-the-pain-of-defeat-in-the-last-election-but-only-on-rohtak-and-sonipat-seats-manohar-lal-sonipat-news-c-197-1-snp1001-117766-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र हुड्डा को पिछले चुनाव में 10 का नहीं, सिर्फ रोहतक व सोनीपत सीट पर हार का दर्द : \nमनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र हुड्डा को पिछले चुनाव में 10 का नहीं, सिर्फ रोहतक व सोनीपत सीट पर हार का दर्द : मनोहर लाल
Sat, 04 May 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी हार के डर से अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने वायनाड की जनता को भी धोखा दिया है। इस बार वह वायनाड से भी चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को पिछले चुनाव में 10 का नहीं, सिर्फ दो सीट रोहतक व सोनीपत में हार का दर्द था। इस बार भी दोनों सीट भाजपा ही जीतेगी। वहीं मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव का पांचवां चरण समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह हरियाणा में रैली के लिए आएंगे।
वह सोनीपत में भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल का नामांकन दाखिल करवाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मनोहर लाल ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा इस बार 400 पार का लक्ष्य आसानी से हासिल कर तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस 52 से भी कम सीटों पर सिमटकर रह जाएगी। उन्होंने हुड्डा पिता-पुत्र पर तंज कसते हुए कहा कि दीपेंद्र राज्यसभा सदस्य हैं और उनके अभी तीन साल बाकी हैं। ऐसे में उन्हें अभी तीन साल तक और राज्यसभा सदस्य ही रखना है। मनोहर लाल ने सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कहा कि वह कहते हैं कि वह आपके भाई हैं, लेकिन वह राहुल गांधी के भाई हैं और मोहन लाल बड़ौली मोदी के भाई हैं।