{"_id":"6af6ff539db95f6a800c397c","slug":"bhupendra-has-been-granted-bail-by-the-court-in-the-shooting-incident-case-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163853-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोली चलाने के मामले में भूपेंद्र को कोर्ट से मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोली चलाने के मामले में भूपेंद्र को कोर्ट से मिली जमानत
विज्ञापन
नोट: कोर्ट का लोगो जरूर लगाएं
- अदालत ने कहा: दूसरे पर है फायरिंग करने का आरोप, एक लाख रुपये के मुचलके पर रिहाई के दिए आदेश
- हत्या करने की नीयत से गोली चलाने का आरोप, सह आरोपी है मनजीत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हत्या के इरादे से गोली चलाने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह ने भूपेंद्र उर्फ मोना को नियमित जमानत दे दी है। अदालत ने आदेश में कहा कि शिकायत में भूपेंद्र की सक्रिय भूमिका का स्पष्ट आरोप नहीं है, जबकि शिकायतकर्ता पर गोली चलाने की जिम्मेदारी सह-आरोपी मनजीत पर है।
शिकायतकर्ता अजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने हत्या करने की नीयत से उस पर गोली चलाई है। गांव कैलाना निवासी भूपेंद्र उर्फ मोना के खिलाफ गन्नौर थाने में 4 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि भूपेंद्र 14 सितंबर से न्यायिक हिरासत में है। उसके खिलाफ वारदात में कोई प्रत्यक्ष भूमिका सामने नहीं आई है और न ही शिकायतकर्ता को कोई चोट लगी है। बचाव पक्ष ने बरामदगी को भी झूठा बताते हुए कहा कि मामले में चालान पेश किया जा चुका है। इसी प्रकरण में सह-आरोपी प्रवीन को अदालत पहले ही जमानत दे चुकी है। सरकारी पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि भूपेंद्र ने शिकायतकर्ता के पिता को फोन कर मंदिर में आने के लिए भी कहा था। शिकायत में भूपेंद्र के मौके पर पहुंचने और शिकायतकर्ता के पिता को फोन करने का उल्लेख है, लेकिन उसकी ओर से किसी सक्रिय भूमिका का स्पष्ट आरोप नहीं लगाया गया है। शिकायतकर्ता पर गोली चलाने का आरोप सह-आरोपी मनजीत पर है। ऐसे में अदालत ने उसे एक लाख रुपये के जमानती मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए।