फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhiwani was the winner in the football competition while Jagsi's team was the runner up.

Sonipat News: फुटबॉल प्रतियोगिता में भिवानी विजेता तो जागसी की टीम रही उपविजेता

Thu, 24 Oct 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 24 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani was the winner in the football competition while Jagsi's team was the runner up.
सोनीपत के छोटूराम आर्य महाविद्यालय में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रशिक्षक सुरेश पुनिया के
सोनीपत। वेस्ट रामनगर स्थित छोटूराम आर्य महाविद्यालय में एक दिवसीय महिला ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें भिवानी की टीम ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। जिले के गांव जागसी की टीम प्रतियोगिता में उप विजेता रही। प्रतियोगिता में प्रशिक्षक अनिल ढुल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्रशिक्षक सुरेश पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता में जागसी की टीम ने बेहतर खेल दिखाया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में जागसी की टीम ने झज्जर की टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं भिवानी ने हिसार की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भिवानी की टीम ने जागसी की टीम को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही तृतीय स्थान पर रही हिसार की टीम को 11 हजार व चौथे स्थान पर रही झज्जर की टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed