फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhigan and Jharothi toll kept free for three hours each and Pipli toll for one and a half hour

Sonipat News: भिगान व झरोठी टोल तीन-तीन घंटे व पिपली टोल को डेढ़ घंटा रखा फ्री

Sat, 17 Feb 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bhigan and Jharothi toll kept free for three hours each and Pipli toll for one and a half hour
सोनीपत/गन्नौर/खरखौदा। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) गुट ने शुक्रवार को तीन टोल नाकों को फ्री करवाया। किसान यूनियन के सदस्य नेशनल हाईवे-44 पर भिगान टोल प्लाजा व एनएच-334बी के झरोठी टोल पर पहुंचे। दोनों को 3-3 घंटे तक फ्री रखा गया। केएमपी के दोनों नाकों पर किसानों की घोषणा का असर ज्यादा नहीं रहा। पिपली टोल नाका को करीब डेढ़ घंटे तक फ्री करवाया जबकि बिंदरौली नाके पर कोई किसान नेता नहीं पहुंचा। वहां पर नियमित रूप से टोल टैक्स वसूला गया।
विज्ञापन


दिल्ली कूच पर अड़े पंजाब के किसानों के संघर्ष का वीरवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने समर्थन करते हुए प्रदेश के सभी टोल नाकों को शुक्रवार को 3 घंटे के लिए फ्री करवाने की बात कही थी। शुक्रवार को यूनियन के सदस्यों ने भिगान टोल को फ्री कराया। वहां पर यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पहल के नेतृत्व में किसानों ने टोल प्लाजा का घेराव किया। टोल पर किसानों की सूचना पर पुलिस प्रशासन पहले से ही मौके पर मौजूद था। प्रशासन ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान टोल पर दोपहर 12 बजे एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की और दोपहर 3 बजे तक बजे तक टोल प्लाजा को फ्री करवाए रखा। इस दौरान वाहन बिना टोल टैक्स दिए गुजरते रहे। उनका कहना था कि प्रदेश व केंद्र सरकार से किसान लंबे समय से एमएसपी की गारंटी पर कानून बनाने, कर्ज माफी, स्वामीनाथन की सिफारिशों सहित कई जायज मांगे उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टोल फ्री करवा कर यूनियन ने सरकार को चेताया है। 18 फरवरी को कुरुक्षेत्र में फिर से महापंचायत करेगी। इस मौके पर राजेश, रोहतास, विकास, दीपक, सतबीर छिक्कारा, सूरज त्यागी, रविंद्र आंतिल, राकेश, विजय पंजाबी, सतेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


झरोठी में तीन घंटे डटे रहे

झरोठी टोल प्लाजा पर ब्लॉक प्रधान जयसिंह दहिया के नेतृत्व में किसान डटे रहे। बाद में युवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पहल भी पहुंचे। जिला प्रधान अनमोल राणा ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर वाहनों को टोल फ्री कराया गया। यूनियन जिला प्रवक्ता राजकुमार राणा, कुलवंत राणा, बलवान सेहरी, सतबीर, जिंदर, विजेंद्र भदाना, कृष्ण, अर्जुन, सुरेंद्र, प्रदीप व अन्य मौजूद रहे। बिंदरौली टोल पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह रोहतक चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौने 13 लाख का हुआ नुकसान

भिगान टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही टोल प्लाजा की कंपनी के कर्मचारी बूथ छोड़कर चले गए। इसके बाद यूनियन ने टोल प्लाजा पर अपने झंडे लगा दिए और वाहनों को निशुल्क निकलवाया। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार तीन घंटे तक टोल फ्री रहने की वजह से करीब 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। झरोठी टोल पर डेढ़ लाख व पिपली टोल पर करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।


किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज

शनिवार को गन्नौर, गोहाना व खरखौदा में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। वीरेंद्र पहल ने बताया कि यूनियन की घोषणा के अनुसार शनिवार को सभी उपमंडलों में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। हालांकि, सोनीपत में मार्च नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाकी तीनों उपमंडलों पर स्थानीय पदाधिकारी कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed