फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bharat Kandara again became the president of Municipal Corporation Sonepat Employees Union

Sonipat News: भारत कंडेरा दोबारा बने नगर निगम सोनीपत कर्मचारी यूनियन के प्रधान

Thu, 25 Sep 2025 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Sep 2025 11:11 PM IST
सार

सोनीपत नगर निगम कर्मचारी यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें भारत कंडेरा दोबारा प्रधान बने। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में 26 सितंबर को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Bharat Kandara again became the president of Municipal Corporation Sonepat Employees Union
फोटो 08: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में चुनाव के दौरान निर्वाचित पदा​धिकारी पद की गोपनीयता शपथ ले

विस्तार

सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम सोनीपत कर्मचारी यूनियन का वीरवार को त्रिवार्षिक चुनाव कराया गया। नगर निगम कार्यालय में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से भारत कंडेरा को दोबारा प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया जिला प्रधान राजा चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह चुनाव नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव मांगेराम तिगरा, उप महासचिव सुनील कुमार चंडालिया, प्रेस सचिव राजीव खत्री व सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान देशराज नैन, वरिष्ठ प्रधान विजेंद्र कादियान की देखरेख में कराया गया।
विज्ञापन

चुनाव में राजा चौहान को सचिव, रविंद्र बोहत को वरिष्ठ उप प्रधान, दीपक बोहत को कोषाध्यक्ष, सन्नी, विक्रम व कमलेश को उप प्रधान, विशाल, कमलेश व सुमित को सह सचिव, कमल, विक्की व शिवकुमार को प्रचार सचिव, त्रिलोक चंद व संदीप को प्रेस सचिव, राजीव खत्री को ऑडिटर, रामफूल को संगठन सचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश महासचिव मांगेराम तिगरा ने शपथ दिलाई। प्रदेश उप महासचिव सुनील कुमार चंडालिया ने बताया कि लगातार कर्मचारियों के ऊपर सरकार शोषणकारी नीति बनाकर हमला कर रही है। प्रदेश में सभी कर्मचारियों ने मिलकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने का मन बना लिया है।

26 सितंबर को नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर में जिलास्तर पर प्रदर्शन करेंगे। सभी उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed