फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhandara on the birth anniversary of Shri Shri 1008 Shri Rudhe Nath Baba

श्रीश्री 1008 श्री रूढे नाथ बाबा की जयंती पर लगा भंडारा

Wed, 15 Jun 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bhandara on the birth anniversary of Shri Shri 1008 Shri Rudhe Nath Baba
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को श्रीश्री 1008 श्री रूढे नाथ बाबा की जयंती पर समाधि स्थल पर भंडारा लगाया गया। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर श्रीश्री 1008 श्री रूढे नाथ बाबा का जन्म हुआ था। जयंती पर मंगलवार को समाधि स्थल पर हवन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सांसद रमेश कौशिक शिरकत करने पहुंचे। सांसद, निगम पार्षद पुनीत राई समेत सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डालकर मंगलकामना की। साथ ही लोगों से समाधि पर मत्था भी टेका।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि देश में साधु-संतों का सम्मान भगवान के सम्मान के बराबर किया जाता है। उन्होंने समाज से श्रीश्री 1008 श्री रूढे नाथ बाबा के बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की। इससे पहले निगम पार्षद पुनीत राई समेत ग्रामीणों ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद का स्वागत किया गया। हवन के बाद समाधि स्थल परिसर में भंडारा लगाया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा नेता राजीव जैन, माईराम कौशिक निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, हरिप्रकाश सैनी, राजीव सरोहा, अतुल जैन के अलावा महेश लूथरा, संजीव वलेचा, प्रवीन सैनी, योगेशपाल अरोड़ा, जसबीर दोदावा, आजाद सिंह नेहरा आदि लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed