{"_id":"66fa954547a462490f070cf8","slug":"bhagat-singh-club-won-the-football-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1007-125376-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फुटबॉल प्रतियोगिता में भगत सिंह क्लब ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फुटबॉल प्रतियोगिता में भगत सिंह क्लब ने बाजी मारी
Mon, 30 Sep 2024 07:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 30 Sep 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के जैन बाग कॉलोनी स्थित एसएम हिंद फुटबॉल अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में जिला
सोनीपत। जैन बाग स्थित एसएम हिंदू फुटबॉल अकादमी में 7 ए साइड फुटबॉल यूथ कप का समापन किया गया।
फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टिंग नेशनल फुटबॉल क्लब की तरफ से किया गया। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला स्पोर्टिंग नेशनल फुटबॉल क्लब (एसएनएफसी) व भगत सिंह क्लब के बीच खेला गया। इसमें भगत सिंह क्लब की टीम ने 3-2 के स्कोर से जीत हासिल की।
जिला फुटबॉल संघ के महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भगत सिंह क्लब ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबला काफी रोमांच पूर्ण रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 के स्कोर से बराबरी पर थी। पेनल्टी शूटआउट में भगत सिंह क्लब की टीम ने एसएनएफसी की टीम को 3-2 से हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं दूसरे स्थान पर सोनीपत के एसएनएफसी की टीम रही। क्लब के प्रधान पंकज गुलिया व महासचिव ऋषिवान आंतिल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले व आसपास की करीब 30 टीम भाग लिया। विजेता टीम को 15 हजार, उप विजेता को 11 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य नताशा छाबड़ा ने शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान जिला फुटबॉल संघ के सहसचिव सुरेंद्र सिंह, प्रभात, राहुल सैनी, वीरेंद्र दहिया, मोहित, गगन व नीतीश मौजूद रहे।