फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Beg-free Gohana awareness campaign launched

Sonipat News: भीखमुक्त गोहाना जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

Fri, 21 Nov 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Beg-free Gohana awareness campaign launched
फोटो 14- सोनीपत के गोहाना ​स्थित बस अड्डा परिसर में लंगर सेवा करते सज्जन सेवा संघ व शहीद भगत सि
गोहाना। शहीद भगत सिंह जयंती पर सितंबर में एक किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज से गोहाना का पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद वीरवार को सज्जन सेवा संघ व शहीद भगत सिंह ब्रिगेड, गोहाना ने भीखमुक्त गोहाना जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इससे पहले संस्थाओं की ओर से गोहाना बस अड्डे पर नियमित लंगर सेवा, कपड़ा बैंक का संचालन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पौत्र एवं शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह संधू ने पुनः इस अभियान की शुरुआत पर संस्था को अपनी शुभकामनाएं भेजीं। संस्थाओं के संचालक मास्टर राजेश लठवाल चिड़ाना ने बताया कि कोई भूखा न रहे, के प्रण के साथ संस्था ने यह अभियान पहले भी शुरू किया था।
विज्ञापन

उन्होंने गोहाना के सभी प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, दुकानदारों का आह्वान किया कि अगर आपके घर, दुकान, कार्यालय, गली-चौराहों, रेलवे फाटक या शहर में कहीं भी कोई भीख मांगता दिखे तो उसे बस अड्डा परिसर में भोजन करने के लिए भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसेवा के लिए बेच दी थी अपनी कार
मास्टर राजेश लठवाल चिड़ाना ने बताया कि कोरोना के बाद जनसेवा को जारी रखने के लिए उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने सेवा अभियान को जारी रखने के लिए कोरोना काल के बाद अपनी कार को बेचकर बस अड्डा परिसर में लंगर सेवा को जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed