फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Befriended the teenager on Facebook and raped in the hotel, the accused arrested

किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती कर होटल में किया था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Dec 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Befriended the teenager on Facebook and raped in the hotel, the accused arrested
किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उसे बहाने से होटल में बुलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। अब बालिग हो चुकी पीड़िता ने करीब दो साल बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ आर्य समाज मंदिर में जबरन शादी भी की थी। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से दिल्ली फिलहाल सोनीपत शहर निवासी 19 वर्षीय युवती ने महिला थाने में शिकायत दी है कि खरखौदा के सिद्धांत ने उसके साथ दो साल पहले दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने बताया कि दिल्ली के गांव में रहते हुए जब वह दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी तो सिद्धांत उसका फेसबुक पर दोस्त बन गया था। उसके बाद आरोपी ने वर्ष 2019 में जब वह 17 साल की थी तो उसे बहाने से खरखौदा बुलाया था। आरोपी ने खरखौदा के एक होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया था। साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी दी थी। वह डरकर चुप हो गई थी। बाद में आरोपी ने डराकर उसे आर्य समाज मंदिर दिल्ली में ले जाकर जबरन शादी भी कर ली थी। उनका परिवार अब करीब डेढ़-दो साल से सोनीपत में रह रहा है। अब उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। अब पुलिस को शिकायत दी तो दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद झांसे में लेकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अब पीड़िता बालिग हो चुकी है। उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर प्रमिला, महिला थाना प्रभारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed