फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Befriended the girl on social media and raped her in the hotel

सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर होटल में किया दुष्कर्म

Fri, 20 May 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Befriended the girl on social media and raped her in the hotel
राई। दिल्ली की युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मुरथल क्षेत्र के होटल में लेकर आने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि परिजनों पता लगने पर आरोपी ने उससे शादी भी की, लेकिन अब उसे रखने से मना कर रहा है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर पानीपत के युवक संग हुई थी। करीब एक साल पहले युवक ने मिलने के लिए मुरथल स्थित एक होटल में बुलाया था। उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने बताया कि मामले को लेकर उसने अपने परिजनों को बता दिया था। उसके बाद आरोपी व उसके परिजनों ने उसकी शादी आरोपी के साथ मंदिर में करवा दी। शादी के बाद वह उसके घर पर रहने लगी। आरोपी उसे अलग रहने की धमकी देने लगा। अब उसे अपने पास रखने से मना कर दिया। उसने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed