{"_id":"680fcfabbbd07474ed08ae26","slug":"before-the-murder-there-was-a-dispute-with-a-factory-worker-for-playing-a-loud-song-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135871-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हत्या से पहले तेज आवाज में गाना बजाने पर फैक्टरी कर्मी का हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हत्या से पहले तेज आवाज में गाना बजाने पर फैक्टरी कर्मी का हुआ था विवाद
Tue, 29 Apr 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के बाहर मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोप सहकर्मी और उसके भाई समेत चार लोगों पर लगा है। आरोप है कि फैक्टरी में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर टोकने पर उनका विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के नरेला स्थित मदरसा रोड निवासी भाई आमिर (24) कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। वह रविवार को फैक्टरी में आए थे। वह फैक्टरी में लाइनमैन थे। रविवार को सुपरवाइजर के छुट्टी पर होने की वजह से वह उनका काम देख रखे थे। इस दौरान फैक्टरी में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर उनका कर्मचारी से विवाद हो गया था। फैक्टरी कर्मी यूपी के बागपत निवासी अनीस व उसके भाई गौरव से उनकी कहासुनी हो गई थी। अन्य कर्मचारियों ने उस समय बीचबचाव कर दिया था। जब वह देर शाम फैक्टरी से बाहर निकले तो उन पर अनीस, गौरव, कुंडली निवासी राजा व सोनीपत निवासी राहुल ने हमला कर दिया था। उन्हें चाकू भी मारे गए थे। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए थे। घायल आमिर को नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। कुंडली थाना पुलिस ने आमिर के चचेरे भाई प्याऊ मनियारी निवासी इरफान के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।