{"_id":"661d6d89d2dd096f8f0dce61","slug":"beautification-of-drain-no-6-92-crore-project-will-be-completed-in-two-months-wait-for-six-months-for-the-second-part-sonipat-news-c-197-1-snp1003-116858-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन नंबर-6 का सुंदरीकरण : 92 करोड़ का प्रोजेक्ट दो माह में होगा पूरा, दूसरे हिस्से के लिए अभी छह माह का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेन नंबर-6 का सुंदरीकरण : 92 करोड़ का प्रोजेक्ट दो माह में होगा पूरा, दूसरे हिस्से के लिए अभी छह माह का इंतजार
Mon, 15 Apr 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से शहर के बीच से गुजर रही ड्रेन-6 का सुंदरीकरण अमृत योजना के तहत किया जा रहा है। ड्रेन को पक्का करने के लिए पार्ट-1 का कार्य दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। देवडू रोड से शादीपुर तक पार्ट-1 के कार्य पर 92 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। 1200 मीटर हिस्से का निर्माण होने के बाद यहां की तस्वीर बदली नजर आएगी।
सुंदरीकरण के लिए शहर के बीच से गुजर रही ड्रेन नंबर 6 को पक्का करने की योजना बनाई गई थी। इसे दो हिस्सों में पक्का किया जा रहा है। दोनों हिस्सों को कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) योजना के तहत पक्का किया जा रहा है। देवडू रोड से शादीपुर तक ड्रेन के पार्ट-1 को पक्का करने के लिए 92 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अवैध कब्जों की वजह से ड्रेन के 1200 मीटर हिस्से में निर्माण अटका हुआ था। प्रशासन की ओर से नोटिस देने के बाद कब्जे हटाए गए। जिसके बाद नवंबर, 2023 में निर्माण कार्य फिर से शुरू हुआ था। अब निर्माण कार्य दो माह में पूरा करने का दावा किया जा रहा है। उससे आगे शादीपुर से राठधना तक ड्रेन के पार्ट-2 के 2600 मीटर हिस्से का निर्माण 47.29 करोड़ रुपये में किया जा रहा है। 800 मीटर हिस्से में 112 पेड़ खड़े थे, जिससे इसका निर्माण अधर में अटका था। वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद पेड़ों को काटकर अटके हुए निर्माण कार्य को ढाई माह पहले ही शुरू कराया गया है। इसका निर्माण छह माह में पूरा होने की उम्मीद है।
वर्ष 2016 में तैयार हुई रूपरेखा, अब अमलीजामा पहनाने की तैयारी
सुंदरीकरण को लेकर अमृत योजना के तहत वर्ष 2016 में ड्रेन नंबर 6 को मैच बॉक्स आकार में कवर करने की रूपरेखा तैयार की थी। यह कार्य दो साल में पूरा किया जाना था, लेकिन इसमें लगातार देरी होती गई। योजना के तहत 4.9 किलोमीटर लंबी ड्रेन पक्की करने के लिए नगर निगम ने एमएस गर्ग एजेंसी को 88 करोड़ की लागत से सितंबर 2017 को कार्य आवंटित कर दिया था। एजेंसी बाद में अपनी शर्तों पर खरा नहीं उतर सकी। इसके चलते निगम ने 8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाकर एजेंसी से काम छीन लिया था। इसके बाद निगम की ओर से दूसरी एजेंसी को नया टेंडर करीब 15 फीसदी अधिक राशि में आवंटित किया था।
विज्ञापन
मुगल कैनाल की तर्ज पर ड्रेन हो रही पक्की
करनाल के मुगल कैनाल की तर्ज पर ड्रेन नंबर छह को पक्का किया जा रहा है। ड्रेन के दोनों हिस्सों का निर्माण पूरा होने पर सेक्टर-12, 13 14, बाबा कॉलोनी, बैंयापुर खुर्द, पटेल नगर, शनि मंदिर, जटवाड़ा, कामी चौक, सब्जी मंडी, बाबा धाम, आदर्श नगर, ऋषि कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ब्रह्म नगर होते हुए ड्रेन-6 तक के क्षेत्र में रह रहे लोगों को फायदा होगा। इससे शहरवासियों को वर्षों बाद गंदगी से निजात मिल सकेगी।
वर्जन
ड्रेन नंबर-छह के पार्ट-1 का निर्माण कार्य दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। पार्ट-2 के निर्माण को पूरा होने में अभी छह माह और लगेंगे। दोनों जगहों पर ड्रेन को पक्का करने का काम जारी है। -विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।